गुमदेश क्षेत्र में गौरा महोत्सव का आगाज-
चम्पावत। लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र में आठ दिवसीय गौरा महोत्सव का आगाज हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न मार्गों से गौरा देवी की प्रतिमा को मंदिर तक लाए। गुरुवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने गौरा महोत्सव का शुभारंभ किया। पुरोहित मदन कलौनी ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना संपादित की। महोत्सव के शुभारंभ में महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा को डोले में सजाकर गौरा देवी मंदिर तक ले गई।
उन्होंने मंगलगीतों का गायन किया। इस दौरान पुरुषों ने गोल घेरे में गौरा, धूमारी, चाली का गायन और नृत्य किया। गौरा गायन में महाभारत के भीम सिंह योद्धा रिस रिसाना, शेर का पछिल पडन लाग्या, आयो मेर हाथ शेर को काल, शेर का भीम सिंह पड़ गया पछिल और चाली में भीम सिंह मन खुशी भ्यान, हाथ जोड़ी पांव पड्यूना, शिवजी बोलन लाग्या मन इच्छा वरदान मांग आदि गीतों का गायन किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित