रक्षाबंधन पर मायके से ससुराल जाते समय दो सगी बहनें लापता

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रक्षाबंधन पर्व पर रेलवे कॉलोनी में दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों ही महिलाएं अपने मायके से ससुराल जाने को कह कर गई थी, लेकिन दोनों ही बहने ससुराल नहीं पहुंची है। एक महिला का आठ साल की एक पुत्री व छह साल का बेटा भी साथ मे है। मामले में दोनों महिलाओं की कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

रेलवे कॉलोनी में रहने वाली दया का विवाह देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश एवं उसकी बहन शालू का विवाह कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सोदासपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के साथ हुआ था। यह दोनों महिलाएं रामनगर रक्षाबंधन का पर्व मनाने 11 अगस्त को आई थी और 12 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया। उसी दिन अपने घर से ससुराल के लिए गई थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची हैं। दोनों ही महिलाओं के ससुराल पक्ष ने कोतवाल अरुण कुमार सैनी से उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस ने शीघ्र ही लापता महिलाओं व बच्चों को सकुशल बरामद करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119