दन्या-पनार मोटर मार्ग पर तलेट बैंड के पास एक स्कूटी खाई में गिरी-सूबेदार की मौत-
दन्यां। दन्या-पनार मोटर मार्ग पर तलेट बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आसाम राइफल में सूबेदार के पद पर कार्यरत था। वह तीन दिन पहले गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। गांव में नौ मार्च बुधवार को उसके लड़के की शादी होनी थी। गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया है।
मंगलवार को लक्ष्मण सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी तल्ली भैसोड़ी वार्षिक श्राद्ध के लिए पास ही के तलेट गांव गया हुआ था। शाम को जब वह अपनी स्कूटी से अपने घर तल्ली भैसोड़ी लौट रहा था तो तलेट बैंड के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के कुछ समय बाद उसके गांव से कुछ लोग बाजार को आ रहे थे, तो उन्होंने स्कूटी को खाई में गिरा देखा। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मण सिंह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। गांव के लोग मृतक को जिला अस्पताल ले आए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
आज मंगलवार रात में ही होगी लड़के की शादी-
अल्मोड़ा। मृतक लक्ष्मण सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी तल्ली भैसोड़ी के गांव में उसकी बिरादरी में नौ मार्च बुधवार को एक लड़के की शादी होनी थी। हादसे के बाद अब गांव वालों व लड़के के परिजनों ने मंगलवार यानी आज रात ही शादी का निर्णय लिया है। पूरे गांव में अभी उसकी मौत की सूचना नही है। गांव के लोगों को यह पता है कि लक्ष्मण सिंह की हालत गंभीर है। अगर शादी अभी नही हुई तो लंबे समय तक टल सकती है। उन्होंने दन्या में लड़की के परिजनों को भी पूरे घटना की जानकारी दे दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी