आरोग्य उत्तराखण्ड फूड संस्थान ने सेनेटरी पैड के प्रति छात्राओं को किया जागरूक-
अल्मोड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जनपद अल्मोड़ा के दूरस्थ विकासखंड ताडीखेत में महिला संगठन उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन सहकारिता नैला बधाण एवं आरोग्य उत्तराखण्ड फूड संस्थान चिलियानौला रानीखेत द्वारा सी.एस. सी. स्त्री स्वाभिमान योजना के अन्तर्गत इन्टर कालेज खिरखेत अल्मोड़ा में एक सेमिनार का आयोजन कर पचास बलिकाओं को महावारी के दौरान सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया और पचास किशोरियों को सेनेटरी पैड निशुल्क वितरण किया गया कार्यक्रम में उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन सहकारिता की अध्यक्ष नेहा भटट् द्वारा किशोरियों को जागरूक करते हुए बताया कि माहवारी महिलाओं के लिए वरदान है यह अनेकों बीमारियों से बचाती है मगर जानकारी व जागरूकता के अभाव में यही वरदान अभिशाप बन रहा है विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है आज एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान चलाऐ जा रहे है लेकिन महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है इसलिए हमारे संगठन द्वारा जनपद अल्मोड़ा में पहली सेनेटरी नैपकिन यूनिट ग्राम नैला फल्दाडी में खोली गयी है जो विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कर रहा है और महिलाओं को भी महावारी के चक्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु जागरूक कर रहा है हमारी यूनिट के माध्यम से 4-5 महिलाओं को स्वरोजगार भी मिला है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री मदन मोहन महरा जी द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य हेतु उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई साथ ही बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में आरोग्य उत्तराखण्ड फूड संस्थान सी.ई.ओ. मनोज भटट् द्वारा बताया गया कि महिला समिति द्वारा इस विद्यालय की पचास बालिकाओं को एक साल तक निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किये जाएगे और बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा वन पंचायत सरपंच फल्द्वाडी श्री प्रमोद कुमार द्वारा बताया कि यूनिट के माध्यम से गाँव गाँव महिला स्वास्थ्य अभियान पूहचाने में हमारा पूरा सहयोग रहेगा कार्यक्रम में समिति निदेशक बोर्ड प्रतिनिधि सोनू आर्या द्वारा भी बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम हेतु विद्यालय प्रबन्धक श्री नीरज तिवारी जी का विशेष योगदान रहा साथ ही विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग