लालकुआं में खनन व्यवसाई की हृदयगति रुकने से मौत -शोक में एक दिन गौला गेट से खनन कार्य बंद

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कड़ाके की ठंड के बीच गौला नदी से खनन सामग्री लेने जा रहे एक युवा खनन व्यवसाई की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं खनन व्यवसाईयों और वन विकास निगम के कर्मचारियों ने शोक स्वरूप सोमवार को लालकुआं गौला निकासी गेट से एक दिन के लिए खनन कार्य बंद रखा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम, गौला गेट निवासी रणजीत सिंह मेहरा (35 वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह मेहरा प्रतिदिन की तरह तड़के अपने खनन ट्रैक्टर को गौला गेट के पास खड़ा कर निकासी शुरू होने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह ठंड से बचने के लिए एक अन्य वाहन में बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयगति रुकने से उसका निधन हो गया। डंपर में बैठे-बैठे हुए रणजीत की मौत की खबर फैलते ही वहां मौजूद वाहन स्वामियों और खनन व्यवसाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


घटना के बाद खनन व्यवसाईयों ने एकजुट होकर शोक स्वरूप गौला गेट से खनन निकासी बंद रखने का निर्णय लिया, जिसके चलते सोमवार को पूरे दिन लालकुआं गौला गेट से खनन कार्य ठप रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


युवा व्यवसाई की असमय मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रणजीत सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई और एक छोटी बहन है। वह अविवाहित था और परिवार उसके विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


इधर, खनन व्यवसाईयों ने वन विकास निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण ठंड के बावजूद निगम द्वारा खनन क्षेत्र में न तो अलाव की व्यवस्था की गई है और न ही मजदूरों व वाहन चालकों को कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड चरम पर है, मजदूर और चालक ठिठुरने को मजबूर हैं, लेकिन वन विकास निगम उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119