गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशनर्स को गुमराह कर रही सरकार
अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकारी पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने जारी बयान में कहा है सरकार स्वास्थ गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशनर्स को गुमराह कर रही है। अभी तक करीब 50 हजार से भी अधिक पेंशनर्स ने इस योजना को छोड़ने का फैसला किया है। लेकिन सरकार ने धोखे से उनकी पेंशन से भी कटौती कर दी है।
तड़ियाल ने स्वास्थ प्राधिकरण के सीईओ के उस बयान को भी भ्रामक बताया है, जिसमें सीजीएचएस योजना में शामिल नहीं होने वाले पैंशनर्स को पूर्व से चल रही चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा देने की बात की है। उन्होंने कहा हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है बहुत जल्दी उच्च न्यायालय में अवमानना वाद दायर करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार