गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज सत्ताईसवे दिन भी जारी-

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज सत्ताईसवे दिन भी जारी रहा, परन्तु सरकार की ओर से अभी तक कोई पहल होती नज़र नहीं आ रही है। बैठक को संबोधित करते हुए आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि भिकियासैंण से शुरू हुए इस आंदोलन की आग आज़ पूरे प्रदेश में फैल चुकी है, प्रदेश के सभी जिलों व तहसीलों में पैंशनर्स धरने में बैठ चुके हैं उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों से भी उनकी वार्ता चल रही है, वें भी शीघ्र आन्दोलन में कूदने वाले हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-किसानों के लिए बड़ी पहल : ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च -मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी

बैठक को सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक डी एस नेगी ने भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि, हमें संगठन को और अधिक व्यापक करना चाहिए और साथ साथ न्यायायिक पहल के लिए किसी सीनियर एडवोकेट से भी जानकारी हासिल करनी चाहिए। बैठक को पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल दत्त भट्ट, गंगा दत्त जोशी, शोबन सिंह मावड़ी, गोपाल सिंह नेगी, बालम सिंह बिष्ट, यू डी सत्यबली, देब सिंह घुगत्याल, मदन सिंह नेगी, चन्द्र सिंह रौतेला, लीलाधर जोशी, गोपाल दत्त भगत, दान सिंह बिष्ट, धनी राम टम्टा, मदन सिंह नेगी, रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, भीम सिंह, गुसाईं सिंह उनियाल, बचे सिंह नेगी,विशन दत्त जोशी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सल्ट विकासखंड के पैशनर्स ने धरना दिया धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119