दीपावली को 31 अक्तूबर का भी अवकाश घोषित करे सरकार
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद दीपावली पर्व को लेकर 31 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में 25 अक्तूबर तक दीपावली बोनस और केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
परिषद प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डे ने कहा कि दीपावली 31 अक्तूबर को मनाई जानी है। इस दिन सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को बड़ी दिक्कत पेश आएगी। दीपावली सबसे बड़ा पर्व है। इसे देखते हुए 31 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। कहा कि महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 53 प्रतिशत किया जाए। महंगाई भत्ता दीपावली से पहले ही घोषित कर कर्मचारियों के खातों में इसका लाभ भी सुनिश्चित कराया जाए। दीपावली से पहले बोनस की भी घोषणा की जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा