करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त में करें पूजा
देहरादून। करवा चौथ का पर्व 20 अक्तूबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। करवाचौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। व्रत के दौरान करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस साल करवा चौथ पर भी भद्रा का साया रहेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ.सुशांतराज के मुताबिक, शास्त्र में भद्रा को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि भद्रा शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है। इस वर्ष करवा चौथ पर 20 अक्तूबर को 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय शाम 5:46 बजे से शुरू हो रहा है। यह शुभ मुहूर्त शाम 7:02 तक रहेगी। करवा चौथ के दिन भद्रा सुबह 06:24 से 06:46 तक रहती है। करवा चौथ व्रत की शुरुआत भद्रा काल शुरू होने से पूर्व ही हो जाएगी। ऐसे में व्रती सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प ले लें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं