आशाओं को 5 महीने तक सरकार से मिलेगी ₹2000 प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि

खबर शेयर करें 👉

एसआर चंद्रा की रिपोर्ट

भिकियासैंण। आशा वर्कर्स को धामी सरकार ने खुशखबरी दी है। अब प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों को 5 महीने तक 2-2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने इसको लेकर पूर्व में घोषणा की थी। अब आदेश जारी हो गए हैं। इसके लिए वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति जता दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने आशा वर्कर्स को एक-एक टेबलेट देने की भी घोषणा की थी।सीएम की उस घोषणा पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब से कमान संभाली है। उन्होंने कोरोना काल में प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास किया है। उसके लिए उन्होंने बाकायदा अलग-अलग राहत पैकेज भी जारी किए हैं।उन्हीं राहत पैकेजों का लाभ अब लोगों को मिलने लगा है।

राहत पैकेज के तहत ही आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने, पांच माह तक दो-दो हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी। वित्त विभाग की स्वीकृति के साथ ही अब योजना के लाभ आशा कार्यकर्ताओं को मिलना शुरू हो जायेगा।फिलहाल आशाओं की हड़ताल खत्म हो गयी है। ब्लाक आशा कोषाध्यक्ष सरस्वती मेहरा ने बताया कि फिलहाल हड़ताल स्धगित कर दी गयी है, इसमै गर्भवती महिलाओं में टीका करण के साथ ही देख रेख, प्रसव, आदि पर आशाऐं काम करेगीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119