दमुवाढूंगा से 16 वर्ष की छात्रा बुधवार को अचानक घर से लापता- मुकदमा दर्ज-
काठगोदाम : दमुवाढूंगा रहने वाली एक 16 वर्ष की छात्रा बुधवार को अचानक घर से लापता हो गई। पूरे मामले में परिजनों ने काठगोदाम थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है । बताया जा रहा है कि लापता किशोरी हल्द्वानी के एक नामी स्कूल में पढ़ती है जबकि उस किशोरी के पिता अल्मोड़ा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है।
दमुवाढूंगा निवासी 16 वर्षीय नाबालिका बुधवार को अचानक घर से लापता हो गई बताया जा रहा है किशोरी की मां भाइयों को छोड़ने स्कूल गई थी घर वापस आने पर देखा तो किशोरी लापता थी। परिजनों ने काठगोदाम पुलिस में तहरीर देते अपहरण की आशंका जताते हुए ढूंढ खोज की गुहार लगाई है। पुलिस ने पूरे मामले में धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर आज कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन