ग्राम पंचायत जयपुर खीमा पुनः प्रधान बनी सीमा पाठक

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल )। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा से ग्राम प्रधान सीमा पाठक पुनः प्रधान बन गई है। आखिरकार उनका व्यवहार, समाज सेवा व विकास कार्य उनके निर्वाचन में सहायक बने। इस ग्राम पंचायत में 1950 पड़े, 92 वोट खारिज हुए, जिसमें सीमा पाठक को 903 मत मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमा कविदयाल को 329 वोट से हराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

जिसमें हेमा को 574 वोट मिले। जबकि गीता को मात्र 381 वोटो में ही संतोष करना पड़ा। जीतने के बाद ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य किए हैं, जिनका जिक्र वह पंचायत चुनाव में कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अपनी इस ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119