उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने पर ग्राफिक एरा में मंथन, युवाओं के नवाचार पर जोर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 9 अक्टूबर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के रूपांतरण पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित इस सेमिनार में सतत अवसंरचना, ऊर्जा सुरक्षा, जल संसाधन प्रबंधन और समावेशी विकास के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को नवाचार से जोड़ने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट तथा पीडीपी विभाग की ओर से आरोही संस्था के सहयोग से आयोजित सेमिनार के उद्घाटन सत्र में परिसर निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने आर्थिक प्रगति के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जरूरी बताया। सेमिनार संयोजक प्रो. (डॉ.) बीना नारायण ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान शोधार्थियों और शिक्षाविदों के विचारों पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गुफाताल के कायाकल्प को शासन सक्रिय -डीएम अल्मोड़ा को डीपीआर तैयार करने के निर्देश

मुख्य वक्ता उत्तराखंड सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राज शेखर जोशी ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भौतिक और सामाजिक अवसंरचना को समान महत्व देना होगा। उन्होंने ग्रामीण विकास, कौशल उन्नयन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की संभावनाओं पर विचार रखे। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड काउंसिल फॉर बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने स्थानीय युवाओं को अवसर देकर स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

‘विजन उत्तराखंड 2047’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में प्रति व्यक्ति आय की असमानता कम करने, पलायन रोकने और सतत विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद ने कम चर्चित पर्यटन स्थलों को विकसित करने और कौशल प्रमाणन पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो. पी.डी. पंत ने नदियों के संरक्षण में स्थानीय संस्कृति और संसाधनों की भूमिका रेखांकित की। वहीं, जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ने, किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल कटाई के बाद बेहतर प्रबंधन अपनाने और सुनियोजित पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में खनिज वाहन स्वामियों को बड़ी राहत -ई-रवन्ना की अवधि खत्म होने पर भी मिल सकेगी राहत

हाइब्रिड मोड में आयोजित सेमिनार में देशभर के शोधार्थियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सतत अवसंरचना एवं जलवायु परिवर्तन, उद्यमिता एवं युवा सशक्तिकरण, विजन उत्तराखंड 2047 एवं निरंतरता तथा ऑनलाइन ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण, ग्रीन इंजीनियरिंग, ऊर्जा सुरक्षा, इको-टूरिज्म और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, 12 कमरे और बेसमेंट सील

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हल्द्वानी के बीएजेएमसी की लक्ष्मी पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमआईईटी के शैलेंद्र कांडपाल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एमआईईटी की वर्षा नैनवाल और जीईएचयू की शगुन जलहोत्रा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। परिणीत वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक डॉ. आनंद जोशी ने सभी अतिथियों, शोधार्थियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119