ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड सरकार के 40 अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। “प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स एंड एप्लीकेशंस” विषय पर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और विभिन्न डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के विजन और भीमताल कैंपस के निदेशक के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यों में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अधिकारियों की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

कार्यशाला के दूसरे दिन डेटा प्रबंधन और एडवांस स्प्रेडशीट स्किल्स पर विशेष जोर दिया गया। प्रो. (डॉ.) नवीन तिवारी ने एक्सेल के मूलभूत पहलुओं, स्प्रेडशीट प्रबंधन, डेटा एंट्री शॉर्टकट्स और फॉर्मेटिंग की जानकारी दी। वहीं प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी, विभागाध्यक्ष, डीसीए ने एक्सेल फॉर्मूलों, कंडीशनल फॉर्मेटिंग और प्रोफेशनल चार्ट्स के माध्यम से रिपोर्ट, बजट और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों को प्रभावी ढंग से तैयार करने के तरीके बताए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

प्रो. (डॉ.) जितेंद्र चौधरी ने माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट पर व्यावहारिक सत्र के दौरान वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट और आउटलुक जैसे टूल्स में एआई के उपयोग का प्रदर्शन किया। वहीं डॉ. जनमेजय पंत ने एआई की मदद से प्रभावी प्रस्तुतियां और मीटिंग ब्रीफ तैयार करने की जानकारी दी।

समापन अवसर पर प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार बुधानी, विभागाध्यक्ष, डीसीए एवं कार्यशाला संयोजक ने प्रतिभागी अधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि एआई और डिजिटल टूल्स की जानकारी उनके दैनिक कार्यालयीन कार्यों को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाने में मदद करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. श्याम एस. कापड़ी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डीन (ट्रेनिंग एंड प्रोजेक्ट्स) की भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम के सुचारु संचालन में प्रो. संदीप कुमार बुधानी, संयोजक तथा श्री गोविंद जेठी, सह-संयोजक के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यशाला को उत्तराखंड में डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने और तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119