ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डॉ. बीपी जोशी को मिला वैश्विक स्तर पर शीर्ष वैज्ञानिकों में स्थान
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के गणित और कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी.पी. जोशी को वर्ष 2024 के लिए विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा एल्सेवियर-स्कोपस के सहयोग से जारी सूची में दिया गया है।
डॉ. जोशी की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व की बात है। उनके शोधकार्य और शैक्षिक योगदान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, जिससे उन्होंने अपने क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
डॉ. जोशी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार और उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा, “यह न केवल डॉ. जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय के उच्च शैक्षिक मानकों और अनुसंधान में हमारे योगदान को भी दर्शाता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uknews-ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर — बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने पेश की दावेदारी
नैनीताल पुलिस का स्कूली वाहनों और यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान -सुरक्षा मानकों की हो रही सघन जांच
सांसद अजय भट्ट, डीएम ललित मोहन रयाल और रामनगर पालिका अध्यक्ष ने भरा स्व-गणना फार्म -आमजन से भी की भागीदारी की अपील
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी में ‘लोकलुभावन या जिम्मेदार पत्रकारिता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित