नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा तो ईएसआईसी के सहायक निदेशक ने कर ली आत्महत्या
नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक अधिकारी अवसाद में आ गए और उन्होने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर स्टेडियम के पीछे स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ईएसआईसी) में सहायक निदेशक (एडी) के पद पर कार्यरत प्रकाश चन्द लोडवाल के खिलाफ एक महिला ने सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर दी कि 16 दिसम्बर को उसकी आठ वर्षीय लडकी कालोनी परिसर में खेल रही थी, उन्होंने उसके साथ छेडछाड कर गलत हरकतें की । पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रकाश चन्द को थाने में तलब किया। जिससे वह परेशान हो गए और अवसाद में चले गए।
उन पर लगे संगीन आरोप से परेशान एडी ने अपने भविष्य को गर्त में चले जाने के डर से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर उनको एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। परिजन उन्हें राममूर्ति अस्पताल व बरेली ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार