बागेश्वर…आंगन से चार साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार -शोरगुल सुनकर गधेरे के पास शव छोड़ भागा, ग्रामीणों में रोष
बागेश्वर। शनिवार देर रात कांडा तहसील के ग्राम माणा रावतसेरा में आंगन से गुलदार बच्चे को उठा ले गया। चार वर्षीय नैतिक पुत्र किशोर सिंह को गुलदार घर से करीब 400 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। ग्रामीणों के शोर गुल की आवाज सुनकर गुलदार गधेरे के पास शव छोड़ कर भागा।
रात में प्रशासन व वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर पहुंचे डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। शव को रात में पीएम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज