हल्द्वानी : दुकान जाने निकली 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता -परिजनों में मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूंगा में दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घंटों इंतजार के बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों के होश उड़ गए। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने काठगोदाम थाने पहुंचकर पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में काल बनी रफ्तार -खाई में गिरीं बोलेरो और मैक्स, पांच की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, दमुवाढूंगा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री बीते 16 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शीतलहर से निपटने के लिए धामी सरकार अलर्ट -सभी जिलों में तैयारियों के निर्देश

आखिरकार थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। उन्होंने युवती को सकुशल बरामद करने का भरोसा जताया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119