710 दुग्ध समितियों के माध्यम से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जनगणना-2027 का जागरूकता संदेश

खबर शेयर करें 👉

-मुकेश बोरा ने समितियों के सचिवों को पत्र भेजकर दुग्ध उत्पादकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश

लालकुआं। जनगणना-2027 में जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने विशेष पहल की है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद की पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की 710 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादकों और उनके परिवारों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में खाद्य पूर्ति अधिकारी एवं सहायक चार्ज अधिकारी मोहित कठायत ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत संचालित स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस राष्ट्रीय अभियान की महत्ता बताते हुए दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों को स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बच्ची के रोने पर पति की फटकार से आहत विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

इस दौरान निर्णय लिया गया कि दुग्ध संघ से जुड़ी सभी 710 समितियों के पदाधिकारियों, सचिवों एवं संबंधित कर्मचारियों के सहयोग से स्व-गणना की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सटीक जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर ही सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर नियोजन और प्रभावी क्रियान्वयन कर सकती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने सभी दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों से अपने-अपने पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने तथा दुग्ध उत्पादकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके लिए समितियों के सचिवों को लिखित पत्र भेजकर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सचिव व्यक्तिगत रूप से भी दुग्ध उत्पादकों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाएं, ताकि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर -- बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों से स्वयं स्व-गणना करने के साथ ही अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद नैनीताल में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। सफलतापूर्वक विवरण जमा करने के बाद 11 अंकों की स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। बाद में प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.06 लाख रुपये

उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियानों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों से इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक परिवारों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने की अपील की।

बैठक में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी. एंड आई. सुभाष बाबू तथा प्रभारी एमआईएस एवं जनगणना लिपिक कमलेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119