उत्तराखंड में काल बनी रफ्तार -खाई में गिरीं बोलेरो और मैक्स, पांच की दर्दनाक मौत
-चीख-पुकार से गूंजे पहाड़! कहीं बोलेरो तो कहीं मैक्स खाई में समाई
रुद्रप्रयाग। जिले में विगत देर रात बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों में दो को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
फकोट में मैक्स वाहन हादसा, एक की मौत
उधर, ऋषिकेश क्षेत्र के फकोट विकासखंड स्थित बांस काटल गांव में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चारों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : काशीपुर रोड पर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत -मामा गंभीर घायल
710 दुग्ध समितियों के माध्यम से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जनगणना-2027 का जागरूकता संदेश
Uttrakhand big breaking-टिहरी में भीषण बस हादसा: नौ यात्रियों की मौत, 26 घायल, छह की हालत गंभीर