हल्द्वानी: बीमार पत्नी की सेवा में लगे युवक से 19 हजार की लूट, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में बेस अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार पत्नी की तीमारदारी कर रहे एक युवक के साथ लूट की वारदात हो गई। आरोप है कि युवक जब किसी जरूरी काम से कुछ देर के लिए रोडवेज बस स्टेशन की ओर गया, तो अज्ञात लुटेरों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से 19 हजार रुपये लूट लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

पीड़ित युवक दीपक रावत, निवासी बिंदुखत्ता (लालकुआं), ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी का इलाज सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को वह किसी काम से कुछ देर के लिए अस्पताल से रोडवेज बस स्टेशन की ओर गया था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

दीपक को जब होश आया, तो उसने खुद को लूटा हुआ पाया। इस घटना के बाद वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119