हल्द्वानी…मुखानी थाना क्षेत्र में एक  30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक  युवक ने अपनी मां की साड़ी से ही गले का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बेटे को फंदे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

जानकारी के अनुसार  कमलुवागांजा निवासी 30 वर्षीय कुंदन सिंह अधिकारी पुत्र मोहन सिंह अधिकारी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घरवालों के साथ किसी कार्य में व्यस्त था। मगर इसके बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर गया और कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

बहुत देर तक वह आया नहीं तो घरवालों को टेंशन हुई।  ऐसे में परिजन जब कमरे में पहुंचे तो साड़ी के फंदे से कुंदन को लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में कुंदन के बीमार होकर अवसाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119