हल्द्वानी…ड्यूटी से नदारद एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल लाइन हाजिर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। ड्यूटी में न मिलने पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल लाइन हाजिर किये गये हैं। जबकि, तीन होमगार्डों का एक दिन का वेतन रोका गया है।
शुक्रवार की रात्रि 11.55 बजे पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने सिटी कंट्रोल रूम से ड्यूटी चार्ट लेकर हल्द्वानी क्षेत्र के थाना कोतवाली हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपरा की गश्त ,पिकेट, पैट्रोलिंग आदि का जायजा लिया। ड्यूटी में सतर्क मिले पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन किया। ड्यूटी पर न मिलने वाले एक हेड कांस्टेबल तथा चार कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। जबकि, तीन होमगार्डों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


हेड कां. संजीत राणा, कां विजय वर्मा चीता मोबाईल तिकोनिया से वर्कशा लाईन  पर अनुपस्थित मिसे। कां. कमलेश नौला चीता मोबाइल बरेली रोड हाईवे पर अनुपस्थित मिले। कां मो. अजीम व कां. अरुण कुमार चीता मोबाइल रामपुर रोड सरगम टाकीज पर अनुपस्थित पाये गये। होमगार्ड निर्मल, सरजीत सिंह, गोपाल राम का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119