बड़ी खबर…विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारी-शिक्षक-कार्मिकों के बयानबाजी पर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने लगाई रोक, कार्रवाई की दी चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी ने अपने कार्यालय आदेश में कहा है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारी-शिक्षक-कार्मिकों के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सोशल साइट्स व दैनिक समाचार पत्रों में कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करते हुये विभाग के विरूद्ध बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

उक्त प्रवृत्ति को रोकने के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत अधिकारी-शिक्षक कार्मिकों के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सोशल साइट्स व दैनिक समाचार पत्रों में बयान देने पर रोक लगाई जाती है। यदि किसी विभागीय कार्मिक शिक्षक या संगठन के प्रतिनिधि को अपनी बात रखनी है तो वह सक्षम स्तर पर विभागीय अधिकारी के सम्मुख अपनी बात रखेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से दैनिक सामाचार पत्रों में महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारी ही अपना वक्तव्य देंगे। यदि किसी अन्य अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक तथा संगठन के प्रतिनिधि द्वारा विभाग के विरूद्ध बयान दिया तो सम्बन्धित के विरूद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119