नींद की झपकी छोटा हाथी वाहन अन्य वाहन से टकराया, एक की मौत
नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुए छोटा हाथी वाहन टकराने के परिणाम स्वरूप परिचालक की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सराफान थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी 24 वर्षीय फहीम अपने सहयोगी 20 वर्षीय रहीम पुत्र जाहिद के साथ छोटा हाथी वाहन में ऑटो पार्ट्स लेकर टनकपुर जा रहा था। सुबह करीब 5:00 बजे जब वह बाईपास मार्ग पर सरदार नगर अंडरपास के पास पहुंचा तो अचानक फहीम को झपकी आ गई। जिससे अनियंत्रित हुआ छोटा वाहन किसी वाहन से टकरा गया।
जिसकी फहीम को भनक तक नहीं लगी। टक्कर लगने के परिणाम स्वरूप रहीम की गंभीर रूप से घायल होने पर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बारे में राहगीरों की सूचना पर थाना गदरपुर से उपनिरीक्षक महेश चंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन में सवार फहीम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक रहीम के शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। हादसे की सूचना रहीम के परिजनों को दे दी गई थी। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन रहीम के शव को मुजफ्फरनगर ले गए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने घटना के संबंध में कोई कार्यवाही न करने का लिखित पत्र सौंपा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता