हल्द्वानी…आज से 30 दिसंबर तक यहां हो सकता है यातायात प्रभावित, सिटी मजिस्ट्रेट से मांगी परमिशन
हल्द्वानी। कठघरिया में आज से नहर कवरिंग का कार्य शुरू होने वाला है। 21 से 30 दिसंबर तक उक्त नहर में शर्मा आटाचक्की के समीप पुलिया तोड़कर स्लैब लगाने का काम किया जाना है। जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
इसलिए मंगलवार को सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता केएस बिष्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को पत्र लिख यातायात डायवर्ट करने की मांग की। उन्होंने दस दिन के लिए चंबल पुल चौराहे से चौफुला की ओर जाने वाले वाहन एवं कठघरिया से चौफुला एवं ऊंचापुल से चौफुला आने वाले वाहनों को लालडांठ, कुसुमखेड़ा की ओर डायवर्ट करने की मांग की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार
uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम