खटीमा से बाइक से हल्द्वानी आ रहा आढ़ती की सड़क दुर्घटना में मौत
हल्द्वानी। खटीमा से बाइक से हल्द्वानी आ रहा एक आढ़ती सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से एसटीएच भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आवास-विकास कॉलोनी खटीमा निवासी विक्रम कौशिक आढ़ती का काम करते थे। शनिवार रात वह निजी कार्य से खटीमा से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानी बंगर के पास विक्रम की बाइक स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित हो गई। विक्रम सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से एसटीएच लाया गया। रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विक्रम की मौत की जानकारी परिजनों को दी गई है। रविवार को हल्द्वानी पहुंचे विक्रम के पिता विनोद कुमार शर्मा, मां ममता शर्मा और छोटी बहन को शव सौंप दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी