हल्द्वानी हत्या कांड का खुलासा : 12 घंटे में मुख्य आरोपी व उसका पुत्र गिरफ्तार, असलहे बरामद
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस ने हल्द्वानी के मानपुर उत्तर क्षेत्र में हुई जघन्य हत्या का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और उसके पुत्र को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त असलहों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के वार्ड नंबर–55 मानपुर उत्तर में 4 जनवरी 2026 की रात गोली मारकर की गई हत्या के मामले में वादी पीयूष लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी निवासी जज फार्म मुखानी की तहरीर पर नामजद आरोपी अमित बिष्ट के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 07/2026 धारा 103(1), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी दीपशिखा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर 5 जनवरी 2026 को मात्र चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के पुत्र जय बिष्ट (19 वर्ष) की संलिप्तता सामने आने पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
इसके बाद पुलिस ने 5 जनवरी को ही बरेली रोड स्थित होंडा शोरूम तिराहे से सह-आरोपी जय बिष्ट को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में एक पिस्टल और .25 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। बिना लाइसेंस असलहा रखने के आरोप में उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 08/2026 धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण आपसी पुराना विवाद बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को बरामद असलहों सहित 6 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता सहित कोतवाली हल्द्वानी, टीपी नगर, मंगल पड़ाव और भोटियापड़ाव चौकियों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा