गौला पुल से युवती ने लगाई नदी में छलांग-हालत गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलवार को गौला पुल से एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि युवती गौलापार क्षेत्र की निवासी है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। नदी में छलांग लगाने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस के अनुसार युवती द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसकी जांच की जा रही है। युवती से पूछताछ के साथ-साथ उसके परिजनों से भी संपर्क कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119