हल्द्वानी…पुलिस ने पिकअप चोरी करने वाले दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हल्द्वानी। मात्र छह घण्टे में ही पुलिस टीम ने सात लाख की पिकअप चोरी करने वाले दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शुक्रवार को चन्दन लाल आर्या निवासी बरेली रोड द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी की अज्ञात चोरो द्वारा उनकी बरेली रोड स्थित दुकान के बाहर खड़ी पिकअप संख्या यूके 04 सीए 7978 को चोरी जाने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली धारा 379 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा में मुकदमा बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- के दौरान शुक्रवार की देर रात्रि में पिकअप चोरी की घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व मैं पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर व सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया।
इस दौरान ज्ञात हुआ कि चोरो द्वारा उक्त वाहन को हल्द्वानी क्षेत्र में ही अलग अलग लोकेशन पर छुपाया जा रहा है वाहन चोरी के खुलासे हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए उसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर चोरी के पिकअप सहित 02 अभियुक्तो को आई0टी0 रोड से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार दोनों अभियुक्त दीपक कश्यप पूर्व में भी लूट एवं चोरी किए जाने के संबंध में जेल जा चुके हैं। जिसका अपराधिक इतिहास निम्नवत है।अभियुक्त दीपक कश्यप के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में पहले से एक चोरी का मुकदमा दर्ज हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम