दुःखद…डंपर से टक्कर से बाइक सवार की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। हल्द्वानी बाईपास पर डंपर से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत हुसैन (49) पुत्र झंडा हुसैन निवासी मदनापुर बहेड़ी बरेली नदियों की पीचिंग की ठेकेदारी करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

शनिवार को वह बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी से बहेड़ी ओर जा रहा था। हल्द्वानी बाईपास पर उसकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119