हल्द्वानी:-पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार कर हत्या पुलिस मौके पर
हल्द्वानी। मुखानी की कालिका कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तब महिला की हत्या का पता चला। मिली जानकारी के अनुसार मुखानी स्थित कालिका कॉलोनी में बाजपुर में तैनात पुलिस के कांस्टेबल शंकर सिंह का घर है, उनकी पत्नी लगभग 35 वर्षीय ममता देवी अपने बच्चों के साथ यही रहती हैं, आज सुबह उनके बच्चे स्कूल गए थे और ममता देवी अकेले ही घर पर थी।
इसी बीच अज्ञात हत्यारों ने घर में प्रवेश किया और ममता देवी के सिर पर वार करके उनकी हत्या कर दी। बच्चे जब स्कूल से लौटे तब उन्हें मां का शव कमरे में पड़ा हुआ बरामद हुआ। उसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुटे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर है, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इसे हत्या का मामला तो मान रही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार