होली की खुशियां मातम में बदलीं : सड़क हादसे में किसान की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। होली के दिन गौलापार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। बाइक सवार किसान आगे चल रहे वाहन से टकराकर सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके के कुछ देर बाद मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गौलापार के देवल्ला तल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह होली की शाम किसी काम से घर से निकले थे। घर लौटते समय चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।
इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। सोबन सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा