ऊधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा : थारू लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल
रुद्रपुर/नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा की मौत हो गई, जबकि उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रिंकू राणा नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगजा की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर वह अपने मायके आई हुई थीं। इसी दौरान नानकमत्ता के बिचपुरी क्षेत्र में उनकी स्कूटी को ईंटों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
हादसे में रिंकू राणा और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू राणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी भतीजी का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि रिंकू राणा की ससुराल खटीमा में थी। वह थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ विभिन्न राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में लोकगीतों की प्रस्तुति देती थीं और क्षेत्र में अपनी गायकी के लिए जानी जाती थीं।
रिंकू राणा के असामयिक निधन की खबर से परिजनों, थारू जनजाति समाज और लोक कलाकारों में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद