रमेश गड़िया के भाजपा प्रदेश प्रभारी बनने पर जताया हर्ष
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली। पिंडर घाटी के सुदूरवर्ती गांव हरमल निवासी रमेश गड़िया को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश विभाग प्रभारी बनाएं जाने पर थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा सहित थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ ब्लाकों के भाजपाईयों ने खुशी जाहिर करते हुए गड़िया को बधाई देते हुए पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के तहत इस विधान सभा के हरम गांव निवासी एवं लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के लिए कार्य कर चुके रमेश गड़िया को पार्टी ने विभाग प्रभारी बनाया हैं।जिस पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गड़िया की नियुक्ति से पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी। इसके अलावा नारायणबगड़ के प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष महेश चंदोला, जिला मंत्री दलीप सिंह नेगी, दलवीर रौधियाल, थराली की प्रमुख कविता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष थराली रणजीत सिंह नेगी, गिरीश चमोला, महिपाल सिंह भंडारी,नैन सिंह खत्री,मोहन सोलवासी,नंदू बहुगुणा,भानू प्रकाश फर्स्वाण, देवाल के मंडल अध्यक्ष शीतल सिंह गड़िया, महामंत्री उमेश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट,भानू कुनियाल, नंदी कुनियाल, पूर्व प्रमुख नंदा देवी आदि ने गड़िया को बधाई देते हुए केंद्र एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

कमर दर्द से जूझ रहे नगर निगम के ठेका ड्राइवर ने लगाई फांसी -घर में पंखे से लटकता मिला शव
बड़ी खबर : हर गांव को 20 लाख की सौगात, 15 सोलर लाइट भी लगेंगी -आदर्श ग्राम योजना से बदलेगी तस्वीर