जागेश्वर से मेहरा ने धामी के लिए सीट छोडऩे का किया ऐलान-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 11 मार्च : जागेश्वर से नव निर्वाचित विधायक मोहन सिंह मेहरा ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोडऩे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने बहुत कम समय में इतना शानदार कार्य किया कि उनकी जबर्दस्त मेहनत की बदौलत आज उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है।
मोहन मेहरा ने शुक्रवार को जागेश्वर विस क्षेत्र में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि खटीमा से सीएम धामी का हारना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कहा कि मैं जीत के बाद भी खुद को हारा महसूस कर रहा हूं। धामी उत्तराखंड के आदर्श सीएम हैं। लिहाजा में उनका दिल से आभार जताता हूं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से पुष्कर धामी को पुन: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी धामी को सीएम बनाने का फैसला लेती है तो वह उनके लिए तत्काल जागेश्वर सीट छोडऩे को पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह नवनिर्वाचित विधायक मेहरा का फूलमालाओं से स्वागत किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम