हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह जग्गी का हृदय गति रुकने से निधन -पुलिस महकमे में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता निवासी और उत्तराखंड पुलिस में जनपद चंपावत में तैनात हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह जग्गी (49 वर्ष) का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बिंदुखेड़ा, बिंदुखत्ता निवासी बच्ची सिंह जग्गी वर्तमान में जनपद चंपावत पुलिस में सेवारत थे। इन दिनों वह रुद्रपुर में आयोजित हेड कांस्टेबल प्रशिक्षण में शामिल होने आए हुए थे। इसी दौरान रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। घटना की सूचना जैसे ही उनके परिजनों को मिली, परिवार में शोक छा गया और पुलिस विभाग में भी दुख की लहर फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के बाद आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास बिंदुखत्ता लाया गया, जहां परिजनों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद चित्रशिला घाट में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्वर्गीय बच्ची सिंह जग्गी अपने पीछे पत्नी नीमा जग्गी, पुत्र लोकेश, हर्षित और हार्दिक सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


बताया जाता है कि उनके पिता स्वर्गीय हरक सिंह जग्गी लालकुआं क्षेत्र के वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी होने के साथ ही रंगमंच के उत्कृष्ट कलाकार भी थे। उन्होंने लंबे समय तक रामलीला मंचनों में लंका के राजा रावण की भूमिका निभाकर क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


हेड कांस्टेबल बच्ची सिंह जग्गी के असामयिक निधन पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119