देवभूमि बहुदेशीय सहकारिता घोटाले का पर्दाफाश -6.80 करोड़ की ठगी के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अधिक ब्याज और सुरक्षित निवेश का झांसा देकर आमजन से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सैकड़ों निवेशकों से करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी की थी। सफल अनावरण पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लंबे समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी और रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2017 में आरोपियों ने ‘देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता’ नाम से कपिल कॉम्प्लेक्स मुखानी हल्द्वानी और रामनगर में शाखाएं खोली थीं। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देते हुए अधिक ब्याज और सुरक्षित निवेश का झांसा देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों के लोगों से धन निवेश कराया गया। जांच में पता चला कि सैकड़ों निवेशकों से करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये एकत्र किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


आरोप है कि संस्था के अध्यक्ष हेम चंद पंत (45) पुत्र गोविंद बल्लभ पंत निवासी हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा थाना मुखानी तथा सचिव विकास दुर्गापाल (41) पुत्र खीमानंद दुर्गापाल निवासी एसकेएम स्कूल के पास देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त धनराशि का गबन कर लिया और फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


जांच के दौरान संस्था के दोनों कार्यालय बंद पाए गए और आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ सहित कई स्थानों पर दबिश दी। अंततः बीते बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक लाभ के लालच में न आएं और किसी भी निवेश योजना में धन लगाने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और पंजीकरण की जांच अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक लालकुआं दीपक सिंह बिष्ट, कांस्टेबल आनंदपुरी और जितेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119