विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

खबर शेयर करें 👉


भीमताल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरर यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज द्वारा 7 अप्रैल 2026 को “टुगेदर फॉर हेल्थ: स्टैंड विद साइंस” थीम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में करीब 100 लोगों ने पंजीकरण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान रक्तचाप की जांच, वजन मापन तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

नर्सिंग विभाग के संकाय सदस्यों ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भीमताल की मेडिकल टीम के सहयोग से प्रतिभागियों की व्यवस्थित जांच, स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया। शिविर से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के संकाय और कर्मचारियों को भी लाभ मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


कार्यक्रम के दौरान महिला संकाय और कर्मचारियों के लिए स्तन कैंसर और उसकी स्वयं जांच (सेल्फ एग्जामिनेशन) को लेकर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने ब्रेस्ट कैंसर को महिलाओं में गंभीर बीमारी बताते हुए इसके समय पर परीक्षण और प्रारंभिक पहचान के महत्व पर विशेष जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इस पहल के माध्यम से लोगों में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं और निवारक देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की जनस्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119