हल्द्वानी : गैस नहीं, सब्सिडी आ गई! सीनियर सिटीजन दानू गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/हल्दूचौड़। सरकार एक ओर आम लोगों को समय पर रसोई गैस उपलब्ध कराने और पारदर्शी व्यवस्था का दावा करती है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र के एक वरिष्ठ नागरिक को गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों से भटकना पड़ रहा है, जबकि उनके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि पहले ही पहुंच चुकी है।


मामला जग्गीबंगर, हल्दूचौड़ निवासी सीनियर सिटीजन मोहन सिंह दानू (पुत्र स्वर्गीय देव सिंह दानू) से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 17 मार्च 2026 को भारत पेट्रोलियम की ज्वालाजी गैस सर्विस, देवलचौड़ हल्द्वानी में घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पीड़ित का आरोप है कि बुकिंग के बाद भी उन्हें आज तक गैस सिलेंडर नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि 4 अप्रैल 2026 को उनके नैनीताल बैंक खाते में ₹18 की गैस सब्सिडी जरूर आ गई, जबकि गैस बुक में एंट्री 7 फरवरी 2026 की दिखाई जा रही है।


इस पूरे मामले ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना सिलेंडर दिए ही सब्सिडी खाते में आ जाना सिस्टम की पारदर्शिता और वितरण प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पीड़ित वरिष्ठ नागरिक मोहन सिंह दानू ने बताया कि उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को जिला पूर्ति अधिकारी को फोन के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी भी दी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया है।


उन्होंने कहा कि वह अकेले रहते हैं और सीनियर सिटीजन होने के कारण बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद उन्हें गैस के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक वरिष्ठ नागरिक को भी गैस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए इस तरह परेशान होना पड़ रहा है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119