उत्तराखंड में हीट वेव का अलर्ट, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के असर से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल तथा उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों एवं चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने लोगों से दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को छाते या सूती कपड़े से ढकें तथा चेहरे को मास्क या कपड़े से सुरक्षित रखें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

उन्होंने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों के सेवन की सलाह देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा, नारियल पानी और पानी युक्त फलों का सेवन लाभकारी रहेगा।

डॉ. झा ने बताया कि हीट वेव के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए, क्योंकि लापरवाही गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हीट वेव से संबंधित सहायता और शिकायतों के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119