UK…जहर देकर मार डाले दो बाघ, फिर काटे पंजे -श्यामपुर में वन्यजीव तस्करी का खौफनाक खेल उजागर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर रेंज में दो बाघों के शिकार के मामले में वन विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक, जुप्पी और यूसुफ शामिल हैं। आशिक और जुप्पी श्यामपुर की गुज्जर बस्ती के निवासी हैं, जबकि यूसुफ गैंडीखाता गुज्जर बस्ती का रहने वाला है। इससे पहले आलम उर्फ फम्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पांचवां आरोपी आमिर हमजा उर्फ मिया अभी फरार बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

मंगलवार को श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट स्थित कंपार्टमेंट संख्या-09 में दो बाघों के पैर कटे शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि वन गुज्जरों की एक भैंस का शिकार बाघिन ने किया था। इससे नाराज आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से मृत भैंस के शव पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया। जहरीला मांस खाने से दो वर्षीय नर और मादा बाघ की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

वन विभाग की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि बाघों की मौत के बाद आरोपियों ने उनके पैर काट दिए थे। विभाग को आशंका है कि वन्यजीव अंगों की तस्करी के लिए पंजे निकाले गए और अन्य अंग निकालने की तैयारी की जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए वन मंत्री ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को मामले की गहन जांच करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119