उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
–देहरादून में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, कई इलाकों में भारी जलभराव
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत के आसार कम जताए हैं। दो सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होती रही। देहरादून में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार शाम एक बार फिर जोरदार बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। सड़कों और निचले इलाकों में भारी जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई नदियां भी उफान पर आ गईं।
आज आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए पीला चेतावनी स्तर जारी किया गया है।
वहीं, चंपावत और ऊधम सिंह नगर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।
सोमवार को चार जिलों में अत्यधिक बारिश का खतरा
सोमवार को मौसम के और अधिक तल्ख रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का नारंगी चेतावनी स्तर जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा भी बना रह सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट