खटीमा में बाघ का आतंक : छात्र पर हमले के बाद गाभिन गाय को बनाया निवाला -ग्रामीणों में दहशत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–दो दिन में बाघ की लगातार मौजूदगी से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने सोलर फेंसिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की

खटीमा। बग्घा-54 गांव में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बाजार जा रहे छात्र पर हमला करने के अगले ही दिन शनिवार को बाघ ने आबादी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक गाभिन गाय को मार डाला। हमला करने के बाद बाघ गाय को करीब 200 मीटर दूर जंगल की ओर घसीट ले गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

शनिवार दोपहर एनडी तिवारी स्कूल के पास पूरन सिंह के मकान के बाहर गाय खड़ी थी। मुख्य गेट से सड़क के दूसरी ओर करीब 10 मीटर की दूरी पर अचानक बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। बाघ गाय को दबोचकर जंगल की ओर घसीट ले गया। इसी दौरान हाईस्कूल की छात्रा मानसी धामी स्कूल से घर लौटकर गेट तक पहुंची थी। गनीमत रही कि बाघ की नजर छात्रा पर नहीं पड़ी और वह बाल-बाल बच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

गांव के उप प्रधान हेमंत सिंह कन्याल ने बताया कि बाघ के हमले में मारी गई गाय गाभिन थी। हमले के कारण उसके पेट में पल रहे बछड़े की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाघ अब तक गांव में आधा दर्जन से अधिक गायों को मार चुका है। पिछले सप्ताह ही बाघ ने एक दिन में तीन गायों को अपना शिकार बनाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

आबादी में लगातार पहुंच रहा बाघ

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ लगातार आबादी क्षेत्र की ओर आ रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने गांव में सोलर फेंसिंग लगाने के साथ बाघ से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

छात्र पर हमले के बाद लगाए गए चार ट्रैप कैमरे

शुक्रवार को बाजार जा रहे छात्र ईश्वर पुत्र खुशाल सिंह पर बाघ ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। छात्र पर हमले के बाद वन विभाग ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में चार ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

वन विभाग की ओर से गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने और अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। सुरई रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119