uttarakhand-धनोल्टी के जंगल में भालू का हमला -घास काटने गई महिला गंभीर घायल
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के धनोल्टी क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए देहरादून के सरकारी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। दबाली गांव निवासी सुलैना देवी निकटवर्ती जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने की सूचना है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
महिला की हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून स्थित सरकारी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्र में भालू की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज