पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए सात अक्टूबर से हेली सेवा शुरू –
देहरादून। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए सात अक्टूबर से हेली सेवा शुरू होगी। उन्होंने बताया की हेली सेवा शुरू होने से यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलने लगेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड में हेली सेवाओं के मार्ग भी बदलेंगे, इस मामले में केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पवन हंस ने इस मार्ग पर सात अक्टूबर से हवाई सेवा संचालित करने की जानकारी दी है। बलूनी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि शीघ्र ही पिथौरागढ़ के लिए ये सेवाएं शुरू हो जाएं। कुछ तकनीकी कारणों से इस सेवा में विलंब हो रहा है। मंत्रालय द्वारा इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पर्यटक व नागरिक इन हवाई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश