उत्तराखंड…मानसून पर नैनीताल में हाई अलर्ट : बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक –लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, 02 जुलाई। जनपद में मानसून के सक्रिय होने और लगातार भारी बारिश की चेतावनियों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून अवधि के दौरान 24×7 सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि मानसून अवधि में कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय एवं कार्यक्षेत्र में मौजूद रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन और संपर्क नंबर चौबीसों घंटे सक्रिय रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा या आपदा संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल को दूरभाष 05942-231178, 05942-231179, मोबाइल 8272080884 अथवा पुलिस वायरलेस के माध्यम से सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान

डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तैयारी बनाए रखें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के निर्देशों की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119