उत्तराखंड…3 हजार रुपये के विवाद में खूनी संग्राम : रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी-सरिया से किया हमला -युवक को छत से नदी में फेंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। महज तीन हजार रुपये की मजदूरी मांगना एक परिवार पर भारी पड़ गया। आरोप है कि बकाया रकम मांगने से नाराज रिश्तेदारों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी, सरिया और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिला, उसके पति और तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के सिर में 12 टांके लगे, जबकि दूसरे को छत से नीचे नदी में फेंक दिया गया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रफ्तार का कहर: पेड़ से भिड़ी कार के उड़ गए परखच्चे, काशीपुर के चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर

पीड़िता शीला देवी ने कोर्ट में दी गई प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे राजू ने मसूरी में कबाड़ी का काम करने वाले रिश्तेदार धर्मेंद्र साहनी और उसके साथियों के यहां मजदूरी की थी। मजदूरी के तीन हजार रुपये बकाया थे। 15 दिसंबर 2025 की रात करीब नौ बजे जब उन्होंने फोन कर भुगतान मांगा तो धर्मेंद्र, बबीता, नेहा और किशन मसूरी से देहरादून पहुंच गए।

आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शीला देवी के पति की छाती की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। बेटे राजू को छत से नीचे नदी में फेंक दिया गया, जबकि दूसरे बेटे राहुल के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसके सिर में 12 टांके लगे। सरिया से हमला कर उसका पैर भी तोड़ दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...श्रावणी मेले को लेकर अल्मोड़ा प्रशासन अलर्ट --जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से उमड़ेगा आस्था का सैलाब

परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए, लेकिन रात करीब 11 बजे मसूरी और सेलाकुई से कुछ और लोगों को लेकर दोबारा पहुंचे और फिर हमला किया। इस दौरान घर का बिजली मीटर और अन्य सामान भी तोड़ दिया गया। तीसरे बेटे राजा की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर जान से मारने का प्रयास किया गया। दहशत में पूरा परिवार रात करीब ढाई बजे दून अस्पताल पहुंचा और अपनी जान बचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई -सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार इनाम

शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धर्मेंद्र, बबीता, नेहा, किशन तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119