UK…खटीमा में तस्करी के 2,520 कुंतल ड्राई फ्रूट नष्ट -कस्टम की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

नेपाल सीमा के रास्ते तस्करी कर लाए गए थर्ड कंट्री के ड्राई फ्रूट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,460 कुंतल काजू के छोटे-छोटे टुकड़े और 60 कुंतल चीनी अखरोट को नष्ट कर दिया। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसील प्रशासन की मौजूदगी में पूरे स्टॉक को जमीन में दबाकर सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...छत से गिरने के चार दिन बाद जिंदगी की जंग हारे तारा सिंह ---एसटीएच में तोड़ा दम

कस्टम विभाग के अनुसार, नेपाल के रास्ते ऑफ-रूट से तस्करी कर लाए गए इस ड्राई फ्रूट को पहले जब्त कर सीज किया गया था। विभागीय जांच में इसे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार इसे नष्ट करने का निर्णय लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...उपनल कर्मचारियों की बड़ी जीत : सरकार ने बदली कट-ऑफ डेट, अब हजारों को मिलेगा 'समान काम-समान वेतन'

सहायक आयुक्त कस्टम, बरेली मंडल प्रवीण भूषण के निर्देशन में गठित टीम ने खटीमा तहसील परिसर में तहसील प्रशासन के सहयोग से पूरी कार्रवाई संपन्न कराई। विभाग ने सुनिश्चित किया कि जब्त किया गया सामान दोबारा किसी भी प्रकार से उपयोग में न आ सके।

सहायक आयुक्त प्रवीण भूषण ने कहा कि कस्टम विभाग की प्राथमिकता नेपाल सीमा से होने वाली तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ जब्त किए गए अनुपयोगी सामान का सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण करना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई -सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार इनाम

कार्रवाई के दौरान कस्टम अधीक्षक राजेश शर्मा, कस्टम निरीक्षक आकाश दीक्षित, हेड कांस्टेबल मंजुल कुमार दुबे, चालक अमर सिंह तथा तहसील प्रशासन की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119