टीवीएस शोरूम के सामने ‘मौत का हाईवे’खड़े ट्रक, संकरी सड़क और प्रशासन की चुप्पी—हर दिन दांव पर लोगों की जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित टीवीएस शोरूम के सामने गुरुवार देर शाम एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सड़क पर पलटती नजर आई। डिवाइडर से टकराकर एक वैगनआर कार पलट गई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि इस बार जानें बच गईं, लेकिन सवाल यह है कि अगली बार किसकी बारी होगी?
यह कोई पहली घटना नहीं है। यह वही जगह है, जहां हादसे अब अपवाद नहीं बल्कि रोज़मर्रा की सच्चाई बन चुके हैं। टीवीएस शोरूम के सामने खड़े भारी ट्रक इस मार्ग को लगातार ‘मौत का जाल’ बना रहे हैं।


हादसे के वक्त सड़क किनारे छोटे वाहनों से लदा एक बड़ा ट्रक खड़ा था, जिसने हाईवे की चौड़ाई को और संकरा कर दिया। नतीजा यह हुआ कि शाम करीब छह बजे हल्द्वानी की ओर जा रही वैगनआर कार संख्या यूके07एसी-1494 अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस स्थान पर वर्षों से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न यातायात पुलिस ने कभी स्थायी निगरानी की और न ही प्रशासन ने सड़क की खामियों को दूर करने की जहमत उठाई। टीवीएस शोरूम के सामने खुलेआम खड़े ट्रक और भारी वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


लोगों के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित सोमवारी बाबा आश्रम के कारण सड़क पहले से ही संकरी है। ऐसे में जब सड़क किनारे भारी वाहन खड़े हो जाते हैं, तो यह मार्ग सीधे तौर पर जानलेवा बन जाता है। क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि जब यातायात सुधार के नाम पर कालीसिद्ध मंदिर को शिफ्ट किया जा सकता है, तो फिर सोमवारी बाबा आश्रम को लेकर प्रशासन आज तक कोई ठोस फैसला क्यों नहीं कर पाया?


स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं, न रिफ्लेक्टर, न स्पीड कंट्रोल के उपाय और न ही पुलिस की स्थायी तैनाती है। हर वाहन चालक अपनी किस्मत के भरोसे इस सड़क से गुजरने को मजबूर है।
क्षेत्रवासियों का साफ कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है, तभी उसकी नींद खुलेगी। उन्होंने मांग की है कि टीवीएस शोरूम के सामने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, डिवाइडर को सुरक्षित बनाया जाए और सड़क को संकरा करने वाले स्थायी अतिक्रमणों पर तुरंत निर्णय लिया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


लोगों ने चेताया है कि यदि अब भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी बड़े हादसे की पूरी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119